-
Shahrukh Khan – Gauri Khan: मां बनना हर महिला की ज़िन्दगी का सबसे ख़ूबसूरत एहसास और एक कपल के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होती है। लेकिन प्रेग्नेंसी के कुछ मामलों में मिसकैरेज (MissCariage) बहुत गहरा ज़ख़्म देता है। अधिकतर लोग इस बारे में खुलकर बात नहीं करते। बॉलीवुड की चमक – धमक और व्यस्तता के बीच रहने वाले स्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी भी मिसकैरेज का शिकार हो चुकी हैं। शाहरुख खान ने खुद ये बात शेयर की थीं (Photos: Social Media):
-
शाहरुख खान और गौरी के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़े बेटे का नाम आर्यन, फिर बेटी का सुहाना और सबसे छोटे बेटे का नाम अबराम खान है।
-
आर्यन से पहले गौरी खान को बेबी कंसीव करने में कई बार दिक्कतें हुईं। कई बार तो कंसीव करने के बाद भी मिसकैरेज हो गया।
-
कई कोशिशों के बाद आर्यन का जन्म हुआ। हालांकि आर्यन के पैदा होने के बाद भी कई दिनों तक गौरी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहीं।
-
गौरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहली संतान बेटी चाहते थे। हालांकि उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ। दूसरी संतान बेटी हुई।
-
आर्यन और सुहाना के जन्म के 13 सालों बाद शाहरुख और गौरी को फिर से लगा कि वो एक और बच्चे के लिए तैयार हैं। लेकिन गौरी उस वक़्त 40 साल की हो चुकी थीं। पहले ही कितने मिसकैरेज झेल चुकीं गौरी का 40 की उम्र में बेबी कंसीव करना ख़तरनाक हो सकता था।
-
शाहरुख और गौरी ने अपन तीसरे बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना। अबराम का जन्म प्रेग्नेंसी के 34वें सप्ताह में ही हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जन्म के समय सिर्फ़ 1.5 किलो के थे। अस्वस्थ होने के कारण कई दिनों तक बच्चे को अस्पताल में रहना पड़ा था।
-
सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया
